Homeउत्तर प्रदेशसोनू सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष, बोले—किसान हित सर्वोपरि, संगठन...

सोनू सिंह बने भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष, बोले—किसान हित सर्वोपरि, संगठन को करेंगे मजबूत

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला 

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सोनू सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सोनू सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।

किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

सोनू सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उनका लक्ष्य किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना और किसानों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं और नीतियों को किसानों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनसे उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी खेती की उत्पादकता

सोनू सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी देश ने खाद्यान्न के क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना जरूरी है, ताकि फसलों की पैदावार बढ़ाई जा सके और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।

उन्होंने भरोसा जताया कि किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उनका लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। सोनू सिंह ने कहा कि किसान हित सर्वोपरि है और किसानों की खुशहाली के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular