Homeमनोरंजनबंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा...

बंटवारा 1947′ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल,

रिपोर्ट – प्रिया बाजपेई शुक्ला

लखनऊ: आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान तीनों सितारों ने मीडिया से बातचीत की और फैंस से मुलाकात कर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता साझा की।

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए इसके पोस्टर, टीजर और ट्रेलर को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

28 जुलाई को रिलीज हुए ट्रेलर के बाद फिल्म की स्टारकास्ट लगातार विभिन्न शहरों में प्रमोशन कर रही है। लखनऊ से पहले टीम पटना और अहमदाबाद में भी फिल्म का प्रचार कर चुकी है। अब राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रमोशनल इवेंट में कलाकारों ने फिल्म की कहानी, इसके संदेश और अपने किरदारों को लेकर बातचीत की।

 

‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है, जिसमें उस दौर के दर्द, संघर्ष और मानवीय रिश्तों को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म प्यार, त्याग, साहस और विपरीत परिस्थितियों में उम्मीद बनाए रखने का संदेश देती है।

फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आज़मी, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular