Homeमनोरंजनभारत में ‘TIME100 Next India’ लॉन्च, रिलायंस के साथ साझेदारी में चुने...

भारत में ‘TIME100 Next India’ लॉन्च, रिलायंस के साथ साझेदारी में चुने जाएंगे 100 उभरते लीडर्स

वैश्विक मीडिया ब्रांड TIME ने भारत में पहली बार ‘TIME100 Next India’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल Reliance Industries के सहयोग से आयोजित की जाएगी, जिसके तहत भारत और भारतीय मूल के 100 उभरते लीडर्स को सम्मानित किया जाएगा, जो देश के भविष्य को दिशा दे रहे हैं।

इस पहल की घोषणा न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Gala के दौरान की गई। इस मौके पर TIME की सीईओ Jessica Sibley और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं चेयरपर्सन Nita Mukesh Ambani मौजूद रहीं।

‘TIME100 Next India’ सूची को TIME के संपादकों द्वारा तैयार किया जाएगा, जिसमें कला, विज्ञान, व्यवसाय, खेल और सामाजिक क्षेत्रों के उभरते प्रतिभाओं को शामिल किया जाएगा। यह सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी और दिसंबर 2026 में Nita Mukesh Ambani Cultural Centre, मुंबई में एक भव्य गाला के साथ इसका आयोजन किया जाएगा।

नीता अंबानी ने इस साझेदारी को खास बताते हुए कहा कि यह पहल भारत की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा को दुनिया तक पहुंचाना रहा है।

वहीं, जेसिका सिबली ने कहा कि TIME100 Next India के जरिए अगली पीढ़ी के लीडर्स को पहचान देने और उन्हें एक मंच पर लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए रिलायंस का आभार भी जताया।

TIME के अनुसार, ‘TIME100 Next’ प्लेटफॉर्म उन उभरते लीडर्स को पहचान देने के लिए जाना जाता है, जो आने वाले दशकों को आकार देंगे। भारत में इसका विस्तार इस वैश्विक पहल का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण होगा। पहली सूची और गाला से जुड़े अन्य विवरण आने वाले महीनों में साझा किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular