Homeउत्तर प्रदेशभदरौली में जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा...

भदरौली में जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार**

रिपोर्ट– अमित शर्मा

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने भदरौली स्थित जनसेवा केंद्र की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन दिन पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरी, इनवर्टर और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, भदरौली में जनसेवा केंद्र की दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था

जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

वहीं, चोरी की घटना में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular