Homeउत्तर प्रदेशयूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता...

यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार, 8 मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल Anandiben Patel ने शनिवार को जन भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार के 8 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

शपथ लेने वालों में श्री भूपेंद्र चौधरी और श्री मनोज कुमार पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं श्री अजीत सिंह पाल और श्री सोमेंद्र तोमर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ग्रहण की।

इसके अलावा श्रीमती कृष्णा पासवान, श्री कैलाश सिंह राजपूत, श्री सुरेंद्र दिलेर और श्री हंसराज विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

यह मंत्रिमंडल विस्तार आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular