रिपोर्ट – न्यूज डेस्क लखनऊ
उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के साथ बचाव, भोजन, राहत शिविर और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रहा है।
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, गुरुवार को 8 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अब तक कुल 21,350 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। राहत एवं बचाव कार्य में अब तक 2,385 नाव और मोटरबोट** लगाई गई हैं। वहीं, राहत शिविरों में 2,972 लोग रह रहे हैं।
बाढ़ प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाने के लिए गुरुवार को 72,620 लंच पैकेट और 9,937 राहत किट वितरित की गईं। अब तक 9.31 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.49 लाख से अधिक खाद्यान्न पैकेट** बांटे जा चुके हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं पर भी फोकस
बाढ़ के दौरान जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में 1,165 मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं। अब तक 7.22 लाख से अधिक क्लोरीन टैबलेट और 2.97 लाख से अधिक ओआरएस पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।
प्रशासन के मुताबिक अब तक बाढ़ के कारण **कोई जनहानि या पशुहानि दर्ज नहीं हुई है।**
पशुधन के लिए भी राहत व्यवस्था
बाढ़ प्रभावित परिवारों के पशुओं के लिए भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। अब तक **6,956 क्विंटल से अधिक भूसा** वितरित किया जा चुका है।
ये जिले बाढ़ से प्रभावित
अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बदायूं, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हरदोई, कासगंज, कौशाम्बी, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी में राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
