Homeउत्तर प्रदेशUP IPS Transfer: यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत...

UP IPS Transfer: यूपी में 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नोएडा-गाजियाबाद समेत चार पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त बदले

रिपोर्ट: प्रिया बाजपेयी शुक्ला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों समेत 28 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में चार पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्तों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा कई जिलों के एसएसपी, पुलिस उपायुक्त और पीएसी वाहिनियों के सेनानायकों की भी नई तैनाती की गई है।

इस बदलाव में वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त बदले गए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों के पूर्व में जारी तबादला आदेश भी निरस्त किए गए हैं।

वाराणसी और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बदले

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वाराणसी में किरण एस. को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थीं।

नोएडा-गाजियाबाद में भी बदले पुलिस आयुक्त

गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद भेजा गया है। वहीं गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ को गौतमबुद्धनगर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है।इस फेरबदल के तहत दोनों शहरों के पुलिस कमिश्नरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

लखनऊ, बरेली और आगरा परिक्षेत्र में भी बदलाव

सरकार ने लखनऊ, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर परिक्षेत्रों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली है।रमित शर्मा को एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। वह इससे पहले एडीजी बरेली जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रभाकर चौधरी को डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र और अभिषेक सिंह को डीआईजी आगरा परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

मुरादाबाद और अयोध्या में भी नई तैनाती

डॉ. गौरव ग्रोवर को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं मुरादाबाद में तैनात एसएसपी सतपाल को अयोध्या का एसएसपी नियुक्त किया गया है।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में पीएसी वाहिनियों के सेनानायकों सहित कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular