Homeउत्तर प्रदेशयूपी के स्कूलों के लिए नई हीट सेफ्टी गाइडलाइन, सुबह 10 बजे...

यूपी के स्कूलों के लिए नई हीट सेफ्टी गाइडलाइन, सुबह 10 बजे के बाद आउटडोर गतिविधियों पर रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भीषण गर्मी और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नई हीट सेफ्टी गाइडलाइन जारी की है। नए निर्देशों के तहत सुबह 10 बजे के बाद स्कूलों में किसी भी प्रकार की आउटडोर गतिविधि पर रोक रहेगी।

1 जुलाई से शुरू हुआ स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण

प्रदेश सरकार ने 1 जुलाई से ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है, जो 15 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से बच्चों की शत-प्रतिशत स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही स्कूलों में बच्चों को गर्मी और लू से बचाने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्कूलों में अनिवार्य होंगी ये व्यवस्थाएं

नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में बच्चों के लिए नियमित रूप से पीने के पानी की व्यवस्था, ओआरएस, फर्स्ट एड किट और नोडल हेल्थ टीचर की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल को अपना हीट एक्शन प्लान तैयार करना होगा।

शिक्षकों को भी दिए गए विशेष निर्देश

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी ‘टीचर्स गाइडलाइन-2026’ में शिक्षकों को लू के लक्षण पहचानने, बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताने और जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की भी प्रभावी निगरानी की जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular