Homeउत्तर प्रदेशविश्वकर्मा जयंती पर एरवा कटरा में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का...

विश्वकर्मा जयंती पर एरवा कटरा में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रिपोर्ट – अमित शुक्ला

एरवा कटरा। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एरवा कटरा कस्बे में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों और फूल-मालाओं से सजे वाहनों के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शोभायात्रा किशनी रोड से शुरू होकर कटरा चौराहा, छिबरामऊ रोड होते हुए बिधूना रोड स्थित बूढ़े बाबा शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। फूलों से आकर्षक ढंग से सजे वाहन और डीजे की धुनों ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी।

इसके बाद शोभायात्रा का समापन किशनी रोड पर किया गया। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

शोभायात्रा में प्रधान प्रतिनिधि मनोज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि नवीन वर्मा, रानू पालीवाल, चंद्रशेखर गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह यादव, बादाम सिंह यादव, सुरेश चंद्र यादव, श्रीकृष्ण यादव, दाताराम यादव, सरवन सिंह, लखन शर्मा, प्रमोद शर्मा, गिरीश यादव, लोलर यादव, मोनू शर्मा, दीपू शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular