पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के चुनाव प्रचार का असर साफ नजर आ रहा है। जिन सीटों पर उन्होंने जनसभाएं और रोड शो किए थे, वहां BJP को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।
सीएम योगी ने सोनामुखी, नंदकुमार, कांथी दक्षिण, बाराबनी, रामपुरहाट, बोलपुर, माथाभांगा, धुपगुड़ी, पिंगला, जॉयपुर, गारबेटा, जोरासांको, चकदहा, उदयनारायणपुर, नबद्वीप, कटवा, बागदा, धानेखाली और राजारहाट गोपालपुर समेत कई सीटों पर प्रचार किया था। इसके अलावा बांकुडा, कल्याणी और दमदम में रोड शो भी किए थे।
खबर लिखे जाने तक इन 22 सीटों में से 18 पर BJP आगे चल रही है, जबकि 3 सीटों पर All India Trinamool Congress (TMC) और 1 सीट पर Indian National Congress बढ़त बनाए हुए है।
चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने हुगली जिले के प्रसिद्ध Taraknath Temple में दर्शन-पूजन भी किया था।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जिन सीटों पर सीएम योगी ने प्रचार किया, वहां कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला, जिसका असर वोटिंग और अब रुझानों में भी दिख रहा है। हालांकि अंतिम नतीजों के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
