उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के बाद अब उनके सम्मान और सशक्तीकरण को भी प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर पहल शुरू की है। इसी क्रम में आगामी 5 मई को गोरखपुर में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath राज्यस्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।यह आयोजन Baba Gambhirnath Prekshagrih में सुबह 11 बजे होगा, जहां मुख्यमंत्री शिक्षामित्रों से संवाद भी करेंगे।
प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को इस व्यवस्था से जोड़ा गया है। सरकार के अनुसार यह कदम शिक्षा व्यवस्था की नींव को मजबूत करने वाले शिक्षामित्रों को उचित पहचान और संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

1 अप्रैल 2026 से प्रभावी इस व्यवस्था के तहत बेसिक शिक्षा के 13,597 शिक्षामित्र शिक्षा के 1,29,332 शिक्षामित्र को ₹18,000 प्रतिमाह मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। अप्रैल माह से ही बढ़े हुए मानदेय का लाभ शिक्षामित्रों को मिलना शुरू हो चुका है।
5 मई को गोरखपुर से इस पहल का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और शिक्षामित्रों की भागीदारी होगी

