Homeउत्तर प्रदेशशराब पिलाने के विवाद में खूनी झड़प, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे;...

शराब पिलाने के विवाद में खूनी झड़प, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; महिला समेत 4 घायल

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

आगरा के थाना पिढौरा क्षेत्र अंतर्गत गांव नगूपुरा में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। शराब पिलाने को लेकर शुरू हुआ कहासुनी का मामला देखते ही देखते दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इस हिंसक झगड़े में प्रथम पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला भी चोटिल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और विवाद की असली वजह की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन पुलिस की नजर बनी हुई है ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular