प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को न्यूयॉर्क में एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की.पिछले एक महीने के दौरान दोनों नेताओं की यह दूसरी बैठक है.
पीएम मोदी ने 23 अगस्त को यूक्रेन का दौरा किया था और रूस-यूक्रेन संघर्ष को ख़त्म करने और शांति बहाल करने की कोशिशों में मदद देने का वादा किया था.पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की ‘फ्यूचर समिट’ से अलग एक बैठक में ज़ेंलेस्की से मुलाकात की.
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस मुलाक़ात का ब्यौरा देते हुए कहा गया है,’’दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों पर बात की. उन्होंने यूक्रेन के हालात पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री ने बातचीत और कूटनीति के ज़रिये यूक्रेन संकट का हल निकालने में भारत की इच्छा बात एक बार फिर दोहराई”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत क्वाड के सभी नेताओं से मुलाकात की थी.
