चीन ने दावा किया है कि उसने प्रशांत महासागर में एक इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की सफल लॉन्चिंग की है. इसमें डमी वॉरहेड का इस्तेमाल किया गया था.
चीन ने इसे रूटीन टेस्ट कहा है लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि उसका ये बयान चौंकाने वाला है क्योंकि उसने इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का पिछला टेस्ट 1980 के दशक में किया था.
चीन ने कहा है कि ये रूटीन और उसकी सेना की सालाना ट्रेनिंग का हिस्सा है. चीन के सरकारी मीडिया ने कहा है कि उसने इस मिसाइल की लॉन्चिंग के बारे में पहले ही आसपास के देशों को बता दिया था.
अमेरिकी रक्षा विश्लेषक जॉन रिज ने कहा कि संभवत: चीन ने ये लॉन्चिंग अमेरिका के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए की होगी.
