मुंबई: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ इस शुक्रवार, 13 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज़ दिखाया है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 11 फरवरी 2026 सुबह 8 बजे तक फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के 36.69 लाख रुपये और ब्लॉक सीटों सहित कुल 1.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है। पूरे देश में 3,449 शो में करीब 16,226 टिकट बिक चुके हैं।
एनसीआर में सबसे ज़्यादा एडवांस कलेक्शन
नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में फिल्म की सबसे ज़्यादा एडवांस बुकिंग हुई है। 587 शो में 6.79 लाख रुपये की कमाई (ब्लॉक सीटों सहित 30.92 लाख रुपये) दर्ज की गई है।
‘ओ’रोमियो’ बनाम ‘धुरंधर’ और ‘बॉर्डर 2’
फिल्म का एडवांस कलेक्शन अभी तक धुरंधर (9 करोड़) और बॉर्डर 2 (12.5 करोड़) की तुलना में कम है। हालांकि, फिल्म के पास रिलीज़ से पहले और तीन दिन हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘ओ’रोमियो’ इन दोनों बड़े सितारों की फिल्मों के एडवांस आंकड़े पार कर पाती है।
हिट होने के हैं कई फैक्टर
‘ओ’रोमियो’ की सफलता के कई कारण हैं। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज लगभग 12 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं, जिनकी जोड़ी पहले कमीने, रंगून और हैदर जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही धूम मचा चुके हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पटानी, फरीदा जलाल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी कैमियो में दिखेंगे।
रिलीज़ डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश
‘ओ’रोमियो’ 13 फरवरी, 2026 को सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे रही है, जो वैलेंटाइन डे से ठीक पहले है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश गौरव आदर्श और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर ‘तू या मैं’ के साथ होगा।
