मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल, मुंबई में भर्ती कराया गया है। सलीम खान की उम्र 90 साल है और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अस्पताल या खान परिवार की तरफ से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
सलमान खान ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के बीच भी हॉस्पिटल पहुंचे और टाइट सिक्योरिटी के बीच बाहर निकलते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ, जिससे फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गई है। लोग उनके पिता की अच्छी सेहत के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।
हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान का चेहरा तनाव और चिंता के भाव लिए दिखा। साथ ही, प्रोड्यूसर और सलमान की बहन अलवीरा खान के पति अतुल अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचते नजर आए।
सलमान खान अपने माता-पिता के साथ रहते हैं और उनकी देखभाल खुद करते हैं। फिलहाल परिवार और हॉस्पिटल स्टाफ उनकी हालत पर निगरानी रखे हुए हैं।
फैन्स अब सलीम खान की सेहत के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
