Homeमनोरंजनशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस मामले में मिली जमानत

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को इस मामले में मिली जमानत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बिटकॉइन फ्रॉड मामले में बड़ी राहत मिली है। 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्री एक्ट 2002 (PMLA) के तहत जमानत दी गई। इस दौरान राज कुंद्रा अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत नहीं कर पाए, लेकिन उनके वकील प्रशांत पाटिल ने कोर्ट में तर्क पेश किया।

कोर्ट ने सुनाई जमानत
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने शुक्रवार को राज कुंद्रा की जमानत मंजूर की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी दलीलों को ध्यान में रखते हुए राहत दी, हालांकि यह भी कहा कि शुरुआती जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो अब भी उनके खिलाफ इस्तेमाल हो सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आगे की प्रक्रिया जारी रह सकती है।

वकील का तर्क
राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि 2021 से राज कुंद्रा मामले में पूरा सहयोग दे रहे हैं और सभी जरूरी दस्तावेज कोर्ट में पेश कर दिए गए हैं। वकील ने ईडी पर आंकड़ों के साथ हेरफेर करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना है कि अगर सजा या वसूली की बात हो, तो वह उस समय के वास्तविक मूल्य पर होनी चाहिए, न कि 2024 की कीमत पर।

बिटकॉइन के मूल्य को लेकर विवाद
मामले में बताया गया कि कुंद्रा को 2017 में 285 बिटकॉइन मिले थे, जिनकी कीमत उस समय लगभग 6.6 करोड़ रुपये थी। लेकिन एजेंसी ने 16 अप्रैल 2024 की तारीख को आधार बनाकर मूल्य 150 करोड़ रुपये दिखाया। वकील के अनुसार मार्केट के उतार-चढ़ाव के बीच इसे आधार मानना न्यायपूर्ण नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular