बॉलीवुड में Zareen Khan ने Veer से डेब्यू किया था। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जरीन खान ने अपनी फिल्मों Hate Story 3 और Aksar 2 को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
‘Hate Story 3’ के बाद हुई कड़ी आलोचना
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान जरीन खान ने बताया कि फिल्म Hate Story 3 के बाद इंडस्ट्री में उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कई लोग उन्हें नीची नजर से देखने लगे थे।जरीन के मुताबिक,“लोग कहते थे कि ये एक्टिंग नहीं कर सकती, इसलिए इसने कपड़े उतार दिए। उस वक्त मुझे काफी जज किया गया।”
‘Aksar 2’ की कहानी बदलने का आरोप
जरीन खान ने यह भी बताया कि Hate Story 3 की सफलता के बाद उन्हें फिल्म Aksar 2 के लिए अप्रोच किया गया था। शुरुआत में उन्हें जो कहानी सुनाई गई थी, वह काफी अलग थी और उसमें इस तरह के बोल्ड सीन का जिक्र नहीं था।लेकिन शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने देखा कि फिल्म में कई किसिंग सीन और रिवीलिंग कॉस्ट्यूम्स शामिल कर दिए गए थे।
सेट पर अचानक बदल दिए जाते थे सीन
एक्ट्रेस के मुताबिक जब वह सेट पर पहुंचती थीं तो लगभग हर दूसरे सीन की एंडिंग किसिंग सीन पर होती थी या उन्हें अचानक रिवीलिंग कपड़े पहनने के लिए कहा जाता था।उन्होंने कहा कि उन्हें बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जब उन्होंने फिल्म साइन की थी तब उन्हें इन चीजों के बारे में नहीं बताया गया था।
डायरेक्टर पर लगाया आरोप
जरीन खान ने खुलासा किया कि बाद में उन्हें पता चला कि डायरेक्टर अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कहानी बताते थे। प्रोड्यूसर को कुछ और, जबकि उन्हें और कॉस्ट्यूम डिजाइनर को कुछ और बताया जाता था।
फिल्म की स्क्रीनिंग में भी नहीं बुलाया गया
एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इतना तनाव बढ़ गया था कि फिल्म की स्क्रीनिंग में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। उनके बारे में यह भी कहा गया कि उनके साथ काम करना मुश्किल है।
‘हर सीन में बोल्डनेस जोड़ने की कोशिश हुई’
जरीन खान के मुताबिक फिल्म के दौरान बार-बार किसिंग सीन या रिवीलिंग शॉट जोड़ने की कोशिश की गई। उनका मानना है कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने पहले Hate Story 3 में बोल्ड सीन किए थे।अंत में उन्होंने कहा कि वह ज्यादा विवाद करने वाली इंसान नहीं हैं और हमेशा कोशिश करती हैं कि किसी तरह बीच का रास्ता निकाल लिया जाए क्योंकि फिल्म में कई लोगों का पैसा लगा होता है।
