एक्टर, डायरेक्टर और गायक Piyush Mishra ने अपनी जिंदगी के एक कठिन दौर को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने शराब की लत से अपनी लंबी जंग का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे यह आदत धीरे-धीरे उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी पर हावी हो गई थी।
हाल ही में Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नशे की लत अचानक नहीं लगती, बल्कि धीरे-धीरे इंसान को अपने नियंत्रण में ले लेती है।
पीयूष मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “एक समय ऐसा आता है जब आपको लगने लगता है कि शराब पीना जरूरी है। फिर हालत ये हो जाती है कि चाहें या न चाहें, आपका शरीर खुद इसकी मांग करने लगता है। मैंने इसे बहुत करीब से महसूस किया है।”
उन्होंने यह भी कहा कि शराब की लत एक गंभीर समस्या है, जो इंसान की सोच, व्यवहार और जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। समय रहते इस पर काबू पाना बेहद जरूरी है, वरना यह आदत पूरी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है।
