रिपोर्ट : ममता भारद्वाज, आगरा
जनपद आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के बड़ोबरा खुर्द गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आ गया।
हादसा इतना भयावह था कि रोटावेटर में फंसने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं, युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
