कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र से 6 लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी लड़कियां 8 अप्रैल 2026 को अपने घर से निकली थीं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
बताया जा रहा है कि इनमें से एक लड़की ने अपने एक परिचित को जानकारी दी थी कि वे सभी लखनऊ जाएंगी और वहां काम करके अपने पैरों पर खड़ी होंगी। फिलहाल पुलिस इस सूचना के आधार पर जांच में जुट गई है।
लापता लड़कियों में किरण (18 वर्ष), मनीषा (18 वर्ष), नंदिनी (18 वर्ष), सलोनी (13 वर्ष), अनुष्का (19 वर्ष) और रिफत खातून (22 वर्ष) शामिल हैं। सभी लड़कियां कसया थाना क्षेत्र के मल्लुडीह मोहल्ले की निवासी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है और संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को भी इन लड़कियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस हेल्पलाइन:
SP कुशीनगर – 9454400289
ADSP कुशीनगर – 7830704070
CO कसया – 8593919196
SHO कसया – 8317057559
