लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बिजनौर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ये आरोपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ और कट्टरपंथी पोस्ट डालकर युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने का काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन अन्य आरोपी विदेश में छिपे हुए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। इन सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADG अमिताभ यश ने कहा कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
