शहर के कला प्रेमियों के लिए एक खास अवसर सामने आया है। Chitrakathi Art Studio द्वारा पारंपरिक लिप्पन आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प को सीखने और समझने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी, जहां प्रतिभागियों को मिट्टी और दर्पण (मिरर वर्क) की मदद से आकर्षक डिज़ाइन बनाना सिखाया जाएगा।
यह कार्यशाला 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन गोमती नगर स्थित स्टूडियो परिसर में किया जाएगा।
वर्कशॉप की खास बात यह है कि इसमें प्रतिभागियों को लिप्पन आर्ट की मूल तकनीक, डिज़ाइनिंग की प्रक्रिया, रंग संयोजन और मिरर वर्क का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, सभी आवश्यक सामग्री संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को एक संपूर्ण और सहज अनुभव मिल सके।
संस्थान के निर्देशक आशुतोष वर्धन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कला को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को इससे जोड़ना है। उन्होंने कहा कि लिप्पन आर्ट, जो विशेष रूप से गुजरात के कच्छ क्षेत्र की प्रसिद्ध लोककला है, आज के समय में आधुनिक इंटीरियर और सजावट में तेजी से लोकप्रिय हो रही है
