मुंबई। भारतीय संगीत जगत की महान और बहुमुखी प्रतिभा की धनी आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में गहरा शोक व्याप्त है और संगीत प्रेमियों के बीच शून्यता की भावना छा गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की लगातार निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। हालांकि, उनके निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, ब्रीच कैंडी अस्पताल की डॉ. प्रतीत समदानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आशा भोसले ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ।
आशा भोसले ने अपने लंबे और शानदार करियर में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी आवाज़ और शैली ने उन्हें न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका निधन भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
