रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज
Agra में नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर सीधे फ्लाईओवर से नीचे लगभग 30 फीट गहरे जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में से एक युवक बी.टेक का छात्र बताया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक राजस्थान के जयपुर का रहने वाला था। दोनों की उम्र कम बताई जा रही है, जिससे इस हादसे ने परिजनों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

इसमामले की जांच Trans Yamuna Police Station द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
फिलहाल पूरे इलाके में इस दर्दनाक घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
