Homeउत्तर प्रदेशमोहनलालगंज पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना, लापता युवक को परिजनों...

मोहनलालगंज पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना, लापता युवक को परिजनों से मिलाया

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना पुलिस ने सतर्कता और मानवता का परिचय देते हुए एक बड़ी घटना टाल दी। 13 अप्रैल की रात गश्त के दौरान गोपाल खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक संदिग्ध हालत में रेलवे पटरी पर चलता मिला। संभावित हादसे को भांपते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

पूछताछ में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया और अपनी पहचान स्पष्ट नहीं बता सका। पुलिस ने धैर्यपूर्वक संवाद कर उससे एक मोबाइल नंबर हासिल किया। संपर्क करने पर उसकी पहचान राम हरि पुत्र जगदीश निवासी जटनगर, थाना शिवरोड, जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई, जो करीब 15 दिन से लापता था।

सूचना मिलते ही परिजन थाना मोहनलालगंज पहुंचे, जहां आवश्यक औपचारिकताओं के बाद युवक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सकुशल पाकर परिवार ने पुलिस का आभार जताया और टीम की तत्परता व संवेदनशीलता की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular