Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल, पुलिस पर पथराव और गाड़ियों...

लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर बवाल, पुलिस पर पथराव और गाड़ियों में आग..

लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती के मौके पर उस समय तनाव फैल गया, जब मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया और कई वाहनों में आग लगा दी।

 क्या है पूरा मामला?

मामला मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज के मोतीपुर गांव का है, जहां अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक पक्ष ने बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित करने की कोशिश की, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। पुलिस के अनुसार, मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

पुलिस पर हमला और आगजनी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। गुस्साई भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया और उनकी गाड़ियों में आग लगा दी। इस हिंसा में करीब दो दर्जन पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

 अधिकारियों पर भी हमला

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने क्षेत्राधिकारी (CO) पर भी हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाया। उनकी सरकारी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

 भारी पुलिस बल तैनात

अपर पुलिस अधीक्षक अमित राय के मुताबिक, हालात को काबू में करने के लिए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आसपास के थानों और चौकियों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है, साथ ही GRP टीम भी मौके पर मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular