Homeमनोरंजनदीपिका-रणवीर दूसरी बार बनने वाले हैं पेरेंट्स........

दीपिका-रणवीर दूसरी बार बनने वाले हैं पेरेंट्स……..

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित कपल Deepika Padukone और Ranveer Singh ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा कर दी। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी फैमिली फोटो साझा की, जिसमें उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही हैं। टेस्ट पर दो गुलाबी लाइनें दिखाई दे रही हैं, जो पॉजिटिव रिजल्ट का संकेत हैं। तस्वीर में रणवीर और दीपिका अपनी बेटी को प्यार से थामे हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ दोनों ने सिर्फ नजर वाला इमोजी शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

गौरतलब है कि कपल ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली संतान बेटी दुआ का स्वागत किया था। अब लगभग दो साल बाद परिवार में एक और खुशखबरी आने जा रही है। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है जब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की सफलता की भी चर्चा है।

सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। ‘दीपवीर’ के नाम से मशहूर यह जोड़ी एक बार फिर बी-टाउन में छा गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular