Homeउत्तर प्रदेशआगरा ब्रेकिंग: पेमेंट लेने गए दो भाइयों पर दबंगों का हमला, CCTV...

आगरा ब्रेकिंग: पेमेंट लेने गए दो भाइयों पर दबंगों का हमला, CCTV वायरल

आगरा में दबंगों का आतंक देखने को मिला है, जहां पेमेंट लेने गए दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को बंदूक की बट से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़ितों को जबरन कार में बैठाने की भी कोशिश की। गाली-गलौज और मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में घायल दोनों भाई मेडिकल कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं, जिनकी पहचान शिवम सिंह और सत्यम सिंह के रूप में हुई है।

हमले में घायल दोनों भाई मेडिकल कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं, जिनकी पहचान शिवम सिंह और सत्यम सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले में पथीक यादव, अभय यादव, अमित यादव, जितेन्द्र यादव समेत कुछ अज्ञात बंदूकधारियों को आरोपी बनाया गया है।बताया जा रहा है कि यह घटना 16 अप्रैल की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने आगरा के जगदीशपुरा थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular