रिपोर्ट : ममता भारद्वाज | आगरा
आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से लाखों रुपये के आभूषण, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नगदी बरामद की गई है।
यह पूरा मामला थाना जीआरपी आगरा कैंट क्षेत्र का है, जहां लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गिरोह को दबोच लिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने किन-किन ट्रेनों और रूटों पर वारदात को अंजाम दिया है।
फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइट: संदीप तोमर, इंस्पेक्टर, जीआरपी आगरा कैंट
