Homeउत्तर प्रदेशभीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत: सहरसा–आनंद विहार के बीच चलेगी...

भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को राहत: सहरसा–आनंद विहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन..

गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सहरसा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05575/05576 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा स्पेशल ट्रेन निर्धारित तिथियों में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी।

रेलवे के अनुसार, 05575 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी का संचालन 28 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। वहीं, वापसी दिशा में 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा विशेष ट्रेन 30 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुल 12 फेरों में संचालित होगी।

सहरसा से चलने वाली यह विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रात 8 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों—गढ़ बरूआरी, सुपौल, न्यू झाझा, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और हापुड़—से होते हुए तीसरे दिन तड़के करीब 1:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा विशेष गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह लगभग 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें जनरेटर सह लगेज यान, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल होंगे, जिससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे का मानना है कि इस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular