लखनऊ/वाराणसी। Narendra Modi मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। बाबतपुर स्थित Lal Bahadur Shastri International Airport पर ‘एयर इंडिया वन’ से उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान Anandiben Patel और Yogi Adityanath ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री कुछ देर तक अधिकारियों और नेताओं से बातचीत करने के बाद हेलीकॉप्टर से बरेका के लिए रवाना हुए, जहां उनका दोबारा स्वागत किया गया।

महिला सम्मेलन में करेंगे संबोधन
वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें मंच से लेकर गैलरी तक केवल महिलाओं की उपस्थिति रहेगी।
अपने संबोधन में पीएम मोदी महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल पर उनका जोरदार स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री का वाराणसी का 54वां दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

6332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 6332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
50 परियोजनाओं का लोकार्पण (1054.69 करोड़ रुपये)
113 परियोजनाओं का शिलान्यास (5277.39 करोड़ रुपये)
साथ ही, बनास (अमूल) से जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों के खातों में 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर किया जाएगा।।
प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे
बनारस से पुणे (हडपसर) अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)
काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन
दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन करेंगे।इससे पहले भाजपा नेताओं ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। यह दौरा विकास, महिला सशक्तिकरण और धार्मिक आस्था—तीनों पहलुओं को साथ लेकर चलने वाला माना जा रहा है, जिससे वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।
