Homeउत्तर प्रदेशगंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण पर बोले Yogi Adityanath— ‘एक्सप्रेसवे बन रहे विकास, रोजगार...

गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण पर बोले Yogi Adityanath— ‘एक्सप्रेसवे बन रहे विकास, रोजगार और समृद्धि के नए रास्ते’

PM Narendra Modi के कर-कमलों से गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बदलते विकास परिदृश्य को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश परिवारवाद, जातिवाद, दंगों और अराजकता से जूझ रहा था, जहां विकास, रोजगार और निवेश की कल्पना भी मुश्किल थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों का करीब 4 लाख किलोमीटर लंबा मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है।

बेहतर कनेक्टिविटी से बदला प्रदेश का चेहरा

सीएम योगी ने कहा कि इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी को 4-लेन सड़कों से जोड़ा गया है। हर जिला मुख्यालय, ब्लॉक और तहसील को भी बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।
प्रदेश के 7 शहरों में मेट्रो सेवा और दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं भी कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई दे रही हैं।

डिफेंस कॉरिडोर और रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे केवल दूरी कम करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके साथ डिफेंस कॉरिडोर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रोजेक्ट भी जुड़े हैं, जो औद्योगिक विकास को गति दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ये एक्सप्रेसवे किसानों की उन्नति, युवाओं के रोजगार, आस्था और संस्कृति को जोड़ने वाले ‘समृद्धि के कॉरिडोर’ बन रहे हैं।

किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर

गंगा एक्सप्रेसवे के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने बताया कि 594 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 18,000 एकड़ भूमि किसानों से ली गई है।इसके साथ ही इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब के लिए करीब 7,000 एकड़ अतिरिक्त भूमि पर निवेश की संभावनाएं विकसित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक फैले इस एक्सप्रेसवे के 12 जिलों के एक लाख से अधिक किसानों ने इसमें योगदान दिया है, जिसके लिए उन्होंने सभी किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular