Homeउत्तर प्रदेशआगरा में BJP नेता की दबंगई! युवती को लाठियों से पीटने का...

आगरा में BJP नेता की दबंगई! युवती को लाठियों से पीटने का वीडियो वायरल

आगरा | रिपोर्ट: ममता भारद्वाज

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाजपा नेता पर युवती को लाठियों से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र की क्षत्रिय कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां आरोपी भाजपा नेता शिशुपाल सिंह धाकरे की दबंगई सामने आई है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर नेता युवती पर लाठियां बरसाते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी नेता क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपना प्रभाव दिखाता है और इसी के दम पर दबंगई करता है। इस घटना ने सरकार और पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार्रवाई करने से डर रही है, क्योंकि आरोपी के बड़े अफसरों के साथ संबंध बताए जा रहे हैं। उसने अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद विपक्ष ने भी भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, वहीं महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है।

फिलहाल, पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular