Homeउत्तर प्रदेशCISCE रिजल्ट में लखनऊ के छात्रों का धमाल, अंकों की हुई बारिश

CISCE रिजल्ट में लखनऊ के छात्रों का धमाल, अंकों की हुई बारिश

गुरुवार को घोषित Council for the Indian School Certificate Examinations (CISCE) के परीक्षा परिणामों में राजधानी लखनऊ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भीषण गर्मी के बीच आए इन नतीजों में अंकों की जमकर बरसात हुई, जिससे छात्रों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी।

Rani Laxmi Bai Memorial School, विकास नगर शाखा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी मजबूत शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा।

ICSE (10वीं) परीक्षा में आरूषी ने 98% अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश वर्मा 96.6% के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं ओम यादव, सानुज पुष्कर और शिखर पाण्डेय ने 95.6% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। आयुषी सिंह (95.4%) चौथे और समर श्रीवास्तव (94.8%) पांचवें स्थान पर रहे।

ISC (12वीं) परीक्षा में प्रथम गुप्ता ने 97.75% अंक हासिल कर टॉप किया। वैभव कश्यप (92%) दूसरे स्थान पर रहे, जबकि रुद्र प्रताप सिंह और रुद्राक्ष श्रीवास्तव (91.75%) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। आदित्य कुमार शर्मा (90.5%) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने मेधावियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जयपाल सिंह और प्रिंसिपल रुचिता श्रीवास्तव ने छात्रों की सफलता को उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और समर्पण ही सफलता की कुंजी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular