राजधानी लखनऊ में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया और हाई-टेक आयाम जुड़ गया है। LuLu Mall स्थित लुलु फनटुरा में अत्याधुनिक इंटरएक्टिव गेम ‘हाइपर ग्रिड’ का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान ने फीता काटकर गेम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक गेम्स लखनऊ में एंटरटेनमेंट के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और युवाओं को नई ऊर्जा देंगे।
कार्यक्रम में LuLu Group International के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरण ने कहा कि लुलु फनटुरा का उद्देश्य हमेशा से लोगों को वर्ल्ड-क्लास एंटरटेनमेंट देना रहा है और ‘हाइपर ग्रिड’ उसी दिशा में एक अहम कदम है।
वहीं रीजनल डायरेक्टर नोमान अजीज खान ने इसे लखनऊ के एंटरटेनमेंट सेक्टर के लिए नया आयाम बताया और कहा कि यह जगह परिवारों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बनेगी।
ऑपरेशन्स मैनेजर वसीम अहमद खान के मुताबिक ‘हाइपर ग्रिड’ एक हाई-एनर्जी इंटरएक्टिव गेम है, जिसमें खिलाड़ियों की स्पीड, रिफ्लेक्स और टीमवर्क को परखा जाता है।
यह गेम सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए डिजाइन किया गया है और मनोरंजन के साथ-साथ फिटनेस का भी अनुभव देता है।
