Homeउत्तर प्रदेशखिलाड़ियों के सपनों को योगी सरकार की नई उड़ान, यूपी के 5...

खिलाड़ियों के सपनों को योगी सरकार की नई उड़ान, यूपी के 5 स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन शुरू

उत्तर प्रदेश में Yogi Adityanath सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार कक्षा 6, 9 और 11 में कुल 518 संभावित सीटों पर एडमिशन होगा।

लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेलों में आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार प्रदेश को दो नए स्पोर्ट्स कॉलेज — सहारनपुर और फतेहपुर — की सौगात मिली है, जहां पहली बार दाखिले शुरू किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थी Sports College Lucknow और Khel Sathi Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

योगी सरकार ने प्रवेश प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इस बार पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) अनिवार्य कर दिया है। बिना पीईएन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों के शैक्षिक रिकॉर्ड का सत्यापन यूडाइस प्लस पोर्टल के जरिए किया जाएगा।

प्रदेश के इन स्पोर्ट्स कॉलेजों में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स समेत कई खेलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर के कॉलेजों में भी अलग-अलग खेलों के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सरकार ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह मेरिट आधारित रखा है। प्रारंभिक चयन परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 50 अंक फिजिकल टेस्ट और 50 अंक स्किल टेस्ट के लिए निर्धारित किए गए हैं। दोनों में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा, मेडिकल जांच और जैविक आयु परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

खेलवार विशेष मानक भी तय किए गए हैं। वॉलीबॉल में प्रवेश के लिए न्यूनतम लंबाई निर्धारित की गई है, जबकि कुश्ती, बॉक्सिंग और जूडो जैसे खेलों के लिए अलग-अलग भार वर्ग बनाए गए हैं। चयनित खिलाड़ियों की जैविक आयु जांच भी कराई जाएगी।

लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल सिन्हा के मुताबिक, पूरी आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनकी क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर बेहतर अवसर मिल सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular