स्टंट बेस्ड रियलिटी शो Khatron Ke Khiladi अपने ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। Rubina Dilaik इस बार शो की कंफर्म कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। हाल ही में मां बनीं 38 वर्षीय एक्ट्रेस ने शो में हिस्सा लेने से पहले अपनी फिजिकल और मेंटल स्ट्रेंथ, डर और इनसिक्योरिटी को लेकर खुलकर बात की।
रुबीना ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि इंडस्ट्री में शुरुआत के समय उन्हें कई तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। उन्होंने खुलासा किया कि एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि उनका चेहरा “नेगेटिव” है और उन्हें लीड रोल कभी नहीं मिलेगा। हालांकि, इन बातों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज वह टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
एक बातचीत में अपने सबसे बड़े डर के बारे में बात करते हुए रुबीना ने कहा, “Khatron Ke Khiladi जैसा शो आपको अपनी सीमाओं को परखने का मौका देता है। आज मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि क्या मेरी बेटियां ठीक रहेंगी। मां बनने के बाद यह भावना अपने आप आ जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि मां बनने के बाद उनकी सहनशक्ति पहले से कम हो गई है।
अपने लुक्स और आत्मविश्वास को लेकर बात करते हुए रुबीना ने कहा कि उन्हें कभी अपने चेहरे को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंस नहीं था। उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में उनके शरीर पर बेबी फैट था और लोग उन्हें “हिमाचली सेब” कहकर बुलाते थे। एक्ट्रेस के मुताबिक, एक डायरेक्टर ने उनसे कहा था, “तुम्हारा चेहरा इतना नेगेटिव है कि तुम्हें नेगेटिव रोल ही करने चाहिए। मुझे नहीं लगता कि कोई तुम्हें पॉजिटिव रोल या लीड किरदार में कास्ट करेगा।”
आज वही Rubina Dilaik अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं और अब दर्शक उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नए अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं।
