उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई क्षेत्र के करीब 38 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप खिली रही, जिससे गर्मी और उमस में इजाफा हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान Banda में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा Jhansi, Prayagraj, Varanasi और Agra में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर पहुंच गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र Lucknow के वरिष्ठ वैज्ञानिक Atul Kumar Singh के अनुसार मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी, खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के भी आसार हैं।
प्रदेश के पांच सबसे गर्म जिले
- बांदा – 41.6°C
- झांसी – 40.7°C
- प्रयागराज – 40.4°C
- आगरा – 39.6°C
- वाराणसी – 39.6°C
इन जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी
Shravasti, Bahraich, Lakhimpur Kheri, Sitapur, Hardoi, Farrukhabad, Kannauj, Saharanpur, Shamli, Muzaffarnagar, Baghpat, Meerut, Ghaziabad, Hapur, Noida, Bulandshahr, Aligarh, Mathura, Hathras, Kasganj, Etah, Agra, Firozabad, Mainpuri, Etawah, Auraiya, Bijnor, Amroha, Moradabad, Rampur, BareillyPilibhit
