Prateek Yadav की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें उनकी मौत की वजह को लेकर अहम जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार शरीर में खून का थक्का जमने और उसके फेफड़ों तक पहुंचने के कारण कार्डिएक अरेस्ट हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंचा। इसके बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा और सांस लेने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। अंततः कार्डिएक अरेस्ट आने से उनकी जान चली गई।
फेफड़ों की नसों में जमा था खून का थक्का
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि फेफड़ों की नसों में ब्लड क्लॉटिंग होने से दिल और श्वसन प्रक्रिया अचानक बंद हो गई। डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है।
इसके अलावा शरीर के कुछ अंगों का विसरा भी संरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है, ताकि रासायनिक जांच के जरिए अन्य पहलुओं की भी पुष्टि की जा सके। डॉक्टरों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शरीर पर मिले चोट के निशान मौत से पहले के थे।
बुधवार सुबह हुआ था निधन
बता दें कि 13 मई 2026 की सुबह Uttar Pradesh की राजधानी Lucknow में 38 वर्षीय प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया था। उन्हें सुबह करीब 5 बजे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिविल अस्पताल के निदेशक जीसी गुप्ता ने बताया था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
अखिलेश यादव पहुंचे थे KGMU
घटना की जानकारी मिलते ही Akhilesh Yadav King George’s Medical University के मॉर्चरी हाउस पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रतीक बहुत अच्छे इंसान थे और उन्होंने पहले भी उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी थी।
प्रतीक यादव, Aparna Yadav के पति और दिवंगत Mulayam Singh Yadav के पुत्र थे।
