समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का गुरुवार दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में परिवारजन, समर्थक और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंतिम विदाई के समय माहौल बेहद भावुक रहा और हर आंख नम दिखाई दी।

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। उनके पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव ने कंधा दिया। श्मशान घाट तक गाड़ियों का लंबा काफिला पहुंचा और समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया था। निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया और फिर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आवास पर रखा गया। करीब 24 घंटे बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
