उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पति पी.सी. जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
गौरतलब है कि पी.सी. जोशी का 4 मई को निधन हो गया था। उनके निधन पर व्यापारिक संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों में शोक की लहर है।
उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल बजाज, महामंत्री प्रभु जालान, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम कृष्णानी और उपाध्यक्ष पुनीत लालचंदानी ने कहा कि पी.सी. जोशी एक सम्मानित, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज ने एक संवेदनशील और प्रतिष्ठित व्यक्ति को खो दिया है।
पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
