Homeउत्तर प्रदेशजियो भारत बना यूपी में डिजिटल बदलाव की नई ताकत, दूर-दराज इलाकों...

जियो भारत बना यूपी में डिजिटल बदलाव की नई ताकत, दूर-दराज इलाकों तक बढ़ी पहुंच

 उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में किफायती कीमत पर उपलब्ध जियो भारत अपनी खास सुविधाओं के चलते आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लाइव क्रिकेट, डिजिटल भुगतान और सुरक्षित संचार जैसी सुविधाओं ने इसे कुछ ही महीनों में लोगों की पसंद बना दिया है।

राज्य के करोड़ों यूजर्स के लिए यह किफायती 4जी फोन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल जीवन को आसान बनाने वाला उपकरण बनकर उभरा है। इसमें यूजर्स लाइव क्रिकेट मैच, संगीत और सैकड़ों टीवी चैनलों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही डिजिटल बैंकिंग और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

छोटे व्यापारियों के लिए इसमें दिया गया ‘साउंड पे’ फीचर काफी उपयोगी साबित हो रहा है। यूपीआई पेमेंट होते ही फोन से आवाज के जरिए भुगतान की पुष्टि हो जाती है, जिससे अलग से साउंड बॉक्स रखने और उसका मासिक किराया देने की जरूरत खत्म हो जाती है।

फोन का ‘सेफ्टी शील्ड फीचर’ भी इसे अन्य डिवाइसों से अलग बनाता है। इस फीचर के जरिए अभिभावक अपने बच्चों, व्यापारी अपने सहायकों और अस्पताल, स्कूल या छोटी कंपनियां अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रख सकती हैं। इसमें यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि फोन पर केवल सीमित लोग ही कॉल कर सकें और उन्हीं को कॉल किया जा सके, जिससे फोन के दुरुपयोग की आशंका कम हो जाती है।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह फोन काफी उन्नत माना जा रहा है। जियो भारत कंपेनियन ऐप के जरिए यूजर्स अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं, स्पैम कॉल्स से बचाव कर सकते हैं और फोन की बैटरी व ऐप उपयोग पर नजर रख सकते हैं।

मनोरंजन, सुरक्षित संचार और आसान डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं को एक ही डिवाइस में उपलब्ध कराकर जियो भारत उत्तर प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच को तेजी से मजबूत कर रहा है। कम कीमत और उपयोगी फीचर्स की वजह से यह फोन युवाओं और छोटे व्यापारियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular