Homeउत्तर प्रदेशताजमहल में आवारा कुत्तों का डेरा, विश्व धरोहर की छवि पर उठे...

ताजमहल में आवारा कुत्तों का डेरा, विश्व धरोहर की छवि पर उठे सवाल

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

Taj Mahal में आवारा कुत्तों की बढ़ती मौजूदगी ने एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विश्व धरोहर स्थल परिसर में खुलेआम घूमते कुत्तों के वीडियो और तस्वीरें पर्यटकों के कैमरों में कैद हो रही हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की छवि प्रभावित हो रही है।

बताया जा रहा है कि कई विदेशी पर्यटक स्मारक परिसर में कुत्तों के साथ खेलते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। वहीं स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध स्मारक के अंदर इस तरह आवारा कुत्तों का घूमना सुरक्षा और स्वच्छता दोनों दृष्टि से चिंता का विषय है।

मामले को लेकर Archaeological Survey of India (एएसआई) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो ताजमहल की गरिमा और पर्यटन छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

विश्व धरोहर की भव्यता के बीच आवारा कुत्तों की मौजूदगी को लेकर जिम्मेदार विभाग फिलहाल मौन नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular