Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में नहीं दिखा बकरीद का चांद, अब 28 मई को मनाई...

लखनऊ में नहीं दिखा बकरीद का चांद, अब 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

राजधानी लखनऊ में रविवार को जिलहिज्जा (बकरीद) का चांद नजर नहीं आया। इसके बाद सुन्नी और शिया दोनों चांद कमेटियों ने ऐलान किया कि ईद-उल-अजहा अब 28 मई को मनाई जाएगी।

Markazi Chand Committee Farangi Mahal की ओर से ऐशबाग स्थित ईदगाह और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में चांद देखने का एहतिमाम किया गया। शाम से ही उलेमा, कमेटी सदस्य और बड़ी संख्या में लोग आसमान पर नजरें लगाए रहे, लेकिन रात करीब 7:45 बजे तक चांद दिखाई नहीं दिया।

इसके बाद मरकजी चांद कमेटी के जनरल सेक्रेटरी नईमुर्रहमान सिद्दीकी और Islamic Center of India के अध्यक्ष Maulana Khalid Rasheed Farangi Mahali ने चांद न दिखने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 19 मई से जिलहिज्जा महीने की शुरुआत मानी जाएगी और बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी।

वहीं Markazi Shia Chand Committee के अध्यक्ष Maulana Syed Saif Abbas Naqvi ने भी चांद न दिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि शिया समुदाय भी 28 मई को ईद-उल-अजहा मनाएगा।

उन्होंने बताया कि शहादत इमाम मोहम्मद बाकिर (अ.स.) 25 मई, हजरत मुस्लिम बिन अकील (अ.स.) की शहादत 27 मई, ईद-ए-गदीर अकबर 5 जून और ईद मुबाहेला 11 जून 2026 को मनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular