बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan ने रविवार को अपनी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उनकी टोन्ड बॉडी और एब्स साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह रिलैक्स मूड में दिखाई दे रहे हैं।

फोटो के साथ लिखा उनका कैप्शन भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने ‘अलोन’ और ‘लोनली’ के फर्क को समझाया और बताया कि अकेले रहना अपनी पसंद हो सकता है, लेकिन अकेलापन तब महसूस होता है जब कोई साथ न हो।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ (पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’) में नजर आएंगे, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी होंगी। इसके अलावा वह नयनतारा के साथ फिल्म ‘SVC63’ की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं, जो एक एक्शन थ्रिलर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह राज एंड डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म में भी नजर आ सकते हैं, जिसमें करीना कपूर के साथ काम करने की चर्चा है।
