Homeउत्तर प्रदेशबकरीद पर्व को लेकर विकास भवन सभागार में पीस कमेटी की बैठक...

बकरीद पर्व को लेकर विकास भवन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

रिपोर्ट: अचल प्रताप सिंह, बरेली

आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कुर्बानी के अवशेषों के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया।

अधिकारियों ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक लगाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित न किए जाने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular