Quantum Mutual Fund की एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने लखनऊ में अपने नए कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की है। कंपनी ने इसे उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया है।
कंपनी का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय बाजारों में निवेशकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ जुड़कर उन्हें क्वांटम म्यूचुअल फंड की निवेश योजनाओं और विशेषताओं से अवगत कराना है।
लखनऊ-कानपुर बन रहा बड़ा ग्रोथ कॉरिडोर
राजधानी Lucknow अब उत्तर भारत का प्रमुख प्रशासनिक, व्यावसायिक और वित्तीय केंद्र बनकर उभर रहा है। वहीं Kanpur के साथ मिलकर लखनऊ-कानपुर क्षेत्र म्यूचुअल फंड उद्योग के लिए बड़े ग्रोथ कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा है।
तेजी से बढ़ते शहरीकरण, प्रोफेशनल और कारोबारी आबादी में वृद्धि तथा वित्तीय जागरूकता के कारण यह क्षेत्र निवेश के लिहाज से आकर्षक बनता जा रहा है। व्यापारी परिवारों, उद्योगपतियों, पेशेवरों और पहली बार निवेश करने वाले रिटेल निवेशकों की बड़ी संख्या यहां मजबूत निवेशक आधार तैयार कर रही है।
यूपी की अर्थव्यवस्था में तेजी
सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, विनिर्माण, रिटेल और सेवा क्षेत्रों में विस्तार ने Uttar Pradesh की आर्थिक तस्वीर को तेजी से बदला है।
राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2016-17 में करीब 13.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में लगभग 30 से 36 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश की तीन सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।
राज्य सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था विज़न के तहत गंगा एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स पार्क और औद्योगिक क्लस्टर्स जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है।
म्यूचुअल फंड निवेश में यूपी की मजबूत भागीदारी
30 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश भारत के कुल म्यूचुअल फंड एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में लगभग 4 प्रतिशत योगदान देता है और निवेशक संपत्तियों के मामले में राज्यों में सातवें स्थान पर है।
राज्य देश के इक्विटी म्यूचुअल फंड एसेट्स में करीब 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है। यूपी के कुल म्यूचुअल फंड AUM में लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी आधारित निवेश का है, जबकि राष्ट्रीय औसत करीब 52 प्रतिशत है।
30 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश का कुल म्यूचुअल फंड AUM 3.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। इसमें लखनऊ, नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी प्रमुख योगदानकर्ता शहर हैं।
अकेले Lucknow का औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (AAUM) करीब 44,240 करोड़ रुपये है, जो राज्य के कुल म्यूचुअल फंड एसेट्स का लगभग 13 प्रतिशत है।
क्या बोले क्वांटम एएमसी के सीईओ
इस अवसर पर Seemant Shukla ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से शहरीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के कारण भारत के सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट्स में से एक बन रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स, उद्यमियों और निवेशकों के बढ़ते आधार के साथ लखनऊ दीर्घकालिक निवेश समाधान उपलब्ध कराने और निवेशकों के साथ मजबूत जुड़ाव बनाने का बड़ा अवसर प्रदान करता है।
कंपनी के मुताबिक नए कार्यालय के जरिए उत्तर प्रदेश और आसपास के बाजारों में उसकी जमीनी उपस्थिति और मजबूत होगी।
