Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और पेट्रोल-गैस कीमतों को...

लखनऊ : समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, महंगाई और पेट्रोल-गैस कीमतों को लेकर सरकार पर हमला

Lucknow में समाजवादी पार्टी की छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान छात्र हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे। एक बैनर पर लिखा था, “जनता को एक टाइम का खाना खाने को बोल रहे, पीएम मेलोनी को मेलोडी खिला रहे।” वहीं दूसरे पोस्टर पर लिखा गया, “पेट्रोल-गैस के बढ़ते दाम, सरकार नाकाम।”

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प भी हुई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए इको गार्डन भेज दिया।

छात्र नेताओं का आरोप था कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और छात्र वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं दिखाई दे रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular