Homeउत्तर प्रदेशप्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- यह...

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- यह राजनीतिक कुसंस्कारों का प्रमाण

Yogi Adityanath ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विषय में की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को उजागर करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की भाषा और व्यवहार लगातार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को चोट पहुंचाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के “युवराज” भी अपनी टिप्पणियों के जरिए अपने कुसंस्कारों का परिचय दे चुके हैं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आज हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही है। जनता का समर्थन लगातार घटने के कारण कांग्रेस नेताओं में राजनीतिक संयम और शालीनता भी समाप्त होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है, वह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस की स्थिति अब ऐसी हो चुकी है कि वह देशवासियों से क्षमा मांगने की नैतिक स्थिति में भी नहीं बची है।

RELATED ARTICLES

Most Popular